Uttarakhand DIPR
Haldwani

पत्रकार से मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रिर्पोटिंग के दौरान पत्रकार के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ऊंचापुल इलाके में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी को इन आरोपियों ने मारपीट कर करीब 20 फीट की ऊंचाई से धक्का दे दिया था, जिससे दीपक अधिकारी को काफी चोटें आ गई थी। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीडि़त पत्रकार ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बतायाथा कि अजीत चौहान और अनिल चौहान नामक दो व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे अधमरा कर 20 फीट गहरे गड्डे में फेंक दिया था। पूर्व में अन्य पत्रकारों के साथ भी इनके द्वारा मारपीट और गाली गलौंज की बात सामने आई है।
ऊंचापुल इलाके में नहर किनारे बन रहे अवैध निमा्रण की कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर चौहान बिल्डर से जुड़े दो बदमाशों ने मंगलवार रात जानलेवा हमला कर दिया था। हमले से घायल पत्रकार दीपक अधिकारी को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहंा उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की जांच चल रही है, जांच में जो भी मामला सामने आएगा उसके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जएगी। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत में नहीं बख्शा जाएगा।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top