Uttarakhand DIPR
Fanda

फंदे से लटका मिला निजी स्कूल की शिक्षिका का शव, घर में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी स्कूल में काम करने वाली शिक्षका ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। स्कूल टीचर के इस कदम के बाद उसकेघर में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक उद्यमसिंह नगर के खटीमा की रहने वाली शिक्षिका यहां छड़ायल में अपने नाना-नानी के पास रहती थी और बीबीए की पढ़ाई के साथ एक निजी स्कूल में डांस टीचर के रूप में कार्य करती है। देर शाम जब उसके नानी नानी घर लौटे तो उन्होंंने इशिका को फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महतया का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top