WhatsApp Image 2025 06 09 at 15.51.42

सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, हड़ताल की चेतावनी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कार्यरत उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उपनल कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कार्यरत करीब 700 कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे पिछले 20 साल से अधिक समय से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार महीनों से उनको अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। बहुत से कर्मचारी अब रिटायर होने की उम्र में आ चुके हैं, लेकिन उनको अभी तक स्थाई भी नहीं किया गया।

कर्मचारियों ने साफ किया है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वो जल्द बड़ा आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top