Report ring desk
नई टिहरी। चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड में हुए भूस्खलन में कार में बैठी दो महिलाएं और एक चार महीने के बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई। भारी चट्टान और मलबा आने से लगभग दस वाहन भी दब गए थे। प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के आसपास कुछ मकानों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।
सोमवार को दोपहर एक बजे चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड के ऊपर का पहाड़ अचानक से नीचे खड़े वाहनों पर आ गिरा। मलबे में लगभग दस वाहन दब गए। मलबे में कंडीसौड़ निवासी सुमन खंडूड़ी की कार भी दब गई, कार में सुमन की पत्नी पूनम खंडूड़ी (31), सुमन की दीदी सरस्वती खंडूड़ी (42) और सुमन का चार महीने का बच्चा थे।

सुमन कार खड़ी कर चंबा बाजार में कुछ सामान लेने गए थे। इस बीच हादसा हो गया। मलबे में कई अन्य वाहन भी दब गये। शाम मलबा हटाने के बाद कार से पूनम, सरस्वती और चार महीने के बच्चे का शव बरामद किया गया।

