Uttarakhand DIPR
preetam singh

कांग्रेस के कद्दावर नेता व विधायक प्रीतम सिंह के बयान से सियासत गरमाई

खबर शेयर करें

Report ring desk
देहरादून। कांग्रेस के कद्दावर नेता व विधायक प्रीतम सिंह के बयान से सियासत गरमा गई है। गुटबाजी के आरोपों से आहत प्रीतम सिंह के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। रविवार देर शाम ही उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की थी।

स्वयं पर लग रहे गुटबाजी के आरोप से आहत कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि विधानसभा में पार्टी गुटबाजी के कारण हारी है तो केंद्रीय नेतृत्व जांच कराए। उन्होंने कहा कि जांच में अगर दोषी पाया जाता हूं तो मुझे विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बतौर प्रीतम मेरे पास विकल्प है। चकराता की जनता ने मुझे चुनकर भेजा है। मैं उनके विधायक के रूप में काम कर रहा हूं।

रविवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के कद्दावर नेता और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के बीच हुई। मुलाकात से ठीक पहले कांग्रेस आला कमान ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता और उपनेता प्रति पक्ष के नामों का एलान किया था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top