Uttarakhand DIPR
murder-11-apr

पत्नी बिना बताए घर से बाहर गई तो पति ने ले ली जान

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुड़की। बिना बताए घर से बाहर जाने पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बच्चों का शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अमन गाड़ी चलाता है। घर में उसकी पत्नी सोनिया और दो बच्चे रहते थे। अमन पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने का विरोध करता था। रविवार को भी सोनिया बिना बताए घर से चली गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमन ने गुस्से में घर की रसोई में रखे चाकू से पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई।

चाकू से वार करते देख बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, एसएसआई दीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top