Uttarakhand DIPR
Mobile jpg

माँ ने छीना मोबाइल, बेटी ने लगा ली फांसी

खबर शेयर करें

किच्छा। मॉ के मोबाइल फोन छीनने पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार किच्छा के लालपुर इलाके की 10वीं में पढऩे वाली मृतक छात्रा परिवार के साथ रहती थी। मृतक छात्रा की मॉ ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे उनकी बेटी दूसरी मंजिल के कमरे में किसी से फोन पर बात कर रही थी, जिस पर उसने बेटी का फोन छीन लिया। इससे नाराज होकर बेटी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। मॉ ने दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया लेकिन वह दरवाजे को खोल नहीं पाई।

तभी मॉं ने अपनी बहन और उसके बेटे को बुलाया और सबने मिलकर दरवाजे को तोड़ा अंदर जाकर देखा तो बेटी पंखे पर लटकी मिली। उन्होंने उसे पंखे से नीचे उतारा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top