Uttarakhand DIPR
agni path

अग्निपथ के विरोध में पिथौरागढ़ में सड़कों पर उतरा युवाओं का हुजूम

खबर शेयर करें

Report ring desk 

पिथौरागढ़। सेना में भर्ती के लिए सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध उत्राखंड में भी शुरू हो गया है। इस योजना के विरोध में पिथौरागढ़ में युवाओं का सैलाब सड़कों पर उतर आया। युवाओं ने जाम भी लगाया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम खुलवाया।

गुरुवार को युवा सिल्थाम तिराहे पर जमा हुए। उन्होंने जाम लगा दिया। जाम से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। युवाओं का कहना था कि सरकार उनके हाथ से रोजगार के अवसर छीन रही है। पर्वतीय क्षेत्र में सेना रोजगार का बड़ा माध्यम है। युवाओं ने पूर्व में कराई गयी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द किये जाने का भी विरोध किया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top