n1

देसी भुडिया गांव में कहर बरपा रही देवहा नदी

खबर शेयर करें
  • किसानों की उपजाऊ जमीन काटने के साथ ही लोगों के घरों में भी घुस रहा नदी का पानी
  • किसानों ने प्रशासन से की नदी के कटाव को रोकने की मांग

By Naveen Joshi 

खटीमा। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे देसी भुडिया, कंचनपुरी आदि क्षेत्रों में देवहा नदी ने जमकर कहर बरपाया है। यह नदी किसानों की उपजाऊ जमीन का कटाव कर रही है। साथ ही इस नदी का पानी कंचनपुरी गांव के लोगों के घरों में भी घुसा हुआ है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से इस क्षेत्र की अब तक कोई सुध नहीं ली गई है।

n2
कंचनपुरी में घरों और आसपास भरा नदी का पानी।

जोगीठेर नगला के प्रधान जितेंद्र गौतम ने बताया कि उन्होंने देसी भुडिया गांव का दौरा किया तो देखा कि वहां देवहा नदी ने जमकर कहर बरपाया है। मलूक सिंह, विंदेश्वरी प्रसाद, पहलवान सिंह, बलविंदर सिंह आदि किसानों की उपजाऊ जमीन का नदी ने कटाव कर दिया है। साथ ही जमीन को अपने साथ बहा ले जा रही है। कंचनपुरी में कई लोगों के घरों में नदी का पानी भरा हुआ है।

प्रधान के अलावा पूर्व प्रधान फेंकू लाल गौतम, उप प्रधान अजय सिंह, वार्ड सदस्य सनी राज समेत कई किसानों ने प्रशासन से नदी पर दीवार बनाने या कट्टों से कटान को रोकने की व्यवस्था करने की मांग की है। 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top