नैनीताल। निर्माण कार्य के दौरान देर रात जिले के मेहरागांव में अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मेहरागांव में दे रात दीवार बनाने का काम चल रहा था। कुछ नेपाली मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा भरभराकर मजदूरों के ऊपर आ गया और निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में दो नेपाली मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया। जहां दो लोगेां को मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।






Leave a Comment