Uttarakhand DIPR
SIR

एसआईआर के बाद एक लाख से ज्यादा लोगों ने मतदाता बनने के लिए किया आवेदन, अब चलेगा एसएसआर अभियान

खबर शेयर करें

देहरादून। एसआईआर होने के बावजूद राज्य में एसएसआर यानी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। एसआईआर के बाद एक लाख से ज्यादा लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। इन लोगों ने 12 से 20 अक्तूबर तक राज्य में चले विशेष अभियान के तहत अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए फार्म छह भरा है।

प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निर्वाचन आयोग के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग को 01 लाख 744 फार्म छह प्राप्त हुए हैं। इसमें पहली बार मतदाता बनने के साथ ही ऐसे लोगों ने अपने नए पते पर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है, जिन्होंने इस बीच में अपना निवास बदला है। एसएसआर की शुरुआत 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ किया जाएगा। इसमें 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top