देहरादून। भराड़ीसैंण में आज (मंगलवार) 27 अक्टूबर 2026 से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 27 और 28 अक्टूबर को दो दिन तक चलेगा। इस सत्र में सरकार द्वारा 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगाा इसके प्रस्ताव को कैबिनेट पहले ही मंजूरी दे चुकी है।
सत्र के पहले ही दिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस, प्रदेश प्रधान संगठन और स्थानीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। क्षेत्र में करीब 1500 पुलिस और सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। विपक्ष द्वारा मंत्रियों से पूछने के लिए 445 सवाल लिस्ट किए गए हैं।







Leave a Comment