देहरादून। देहरादून मौसम केंद्र ने आज प्रदेश के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की तो कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने कई पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम करवट ले सकता है। इन सभी जिलों के ऊंचे हिमालयी इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की पूर्वानुमान जताया गया है।







Leave a Comment