Uttarakhand DIPR
nirmal gahtori

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कराया नामांकन

खबर शेयर करें

Report ring desk

चंपावत। उप चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने रिटर्निंग आफिसर के समक्ष दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले सेट में उनके प्रस्तावक पूर्व प्रधान पुनेठी आशा देवी व दूसरे सेट में यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विमल पांडे हैं।

नामांकन से पूर्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, गोपाल राणा व सुमित हृदयेश, चम्पावत से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला आदि के साथ निर्मला तहसील पहुंचीं। नामांकन कक्ष में वह पूर्व विधायक हेमेश व प्रस्तावकों के साथ गईं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top