चुनावी वर्ष में बेहद खास माना जा रहा है भाजपा अध्यक्ष का दौरा
देहरादून। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर रहे हैं। नितिन नबीन का यह दौरा चुनावी वर्ष में बेहद खास माना जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियो, मंत्रियों, विधायकों के साथ बैठक करेंगे साथ ही बूथ स्तर तक एक कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा अध्यक्ष आज शाम करीब 6 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वे सबसे पहले कोर कमेटी के साथ करीब 1 घंटे की बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 8 से 9:30 बजे तक प्रदेश के मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। अगले दिन यानी 29 मई को सुबह 7:30 टपकेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे जहां वो महादेव के दर्शन करेंगे। टपकेश्वर महादेव मंदिर से वापस लौटते वक्त करीब एक घंटा मुख्यमंत्री आवास में बिताएंगे।
इसके बाद करीब 10 बजे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीसी खंडूड़ी के आवास पर जाएंगे, जहां उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीधे वो बीजापुर गेस्ट हाउस रवाना होंगे, जहां विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 1 से 2:30 तक बीजापुर गेस्ट हाउस में ही प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, मोर्चा महामंंत्रियों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। शाम 4 बजे नितिन नबीन मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी टीम एवं प्रवक्ताओं के साथ बैठक करेंगे।







Leave a Comment