Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2023 09 01 at 18.34.13

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयास से कुमाऊं मंडल में एक केंद्रीय विद्यालय खोलने का आदेश जारी हुआ है जो द्वाराहाट में होगा। केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है।।

जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट में इस वर्ष से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में किए जाने के साथ ही विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थाई भवन उपलब्ध होने के उपरांत इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है।

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र में शिक्षा का अनुकूल वातावरण सृजित होगा तथा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top