रुडक़ी। रुडक़ी के एक होटल रूम में एक युवक और युवती के शव बरामद होने से हडक़ंप मच गया। दोनों ने होटल में कमरा बुक कराया था लेकिन अगली सुबह जब होटल कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा और उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस बात की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरी चाबी से कमरा खुलवाया तो देखा कि युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े थे।
मिली जानकारी के मुताबिक नाथूखेड़ी निवासी युवक सागर और लंडौर क्षेत्र की युवती ने एक होटल में गुरुवार को रूम बुक किया था। शुक्रवार सुबह जब होटल का सफाई कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कर्मचारी ने समझा कि दोनों सोए होंगे। लेकिन जब दोपहर 12 बजे चेक आउट के समय हुआ तब भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दोबारा दरवाजा खटखटाया गया। मगर फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान होटल प्रबंधन को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरी चाबी से कमरा खुलवाया तो देखा कि युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और मामले की जांच की जा रही है।







Leave a Comment