Uttarakhand DIPR
Accident 1

पार्थिव शरीर ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 3 घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। एम्बुलेंस से पार्थिव शरीर को गांव ला रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्र्रस्त होकर खाई में गिर गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ एवं स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया जहां से एयर एम्बुलेंस से देहरादून ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य के पार्थिव शरीर को लेकर एम्बुलेंस से गांव जा रहे थे, जिनका उपचार के दौरान देहरादून में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वाहन में 6 लोग सवार थे। लेकिन रास्ते में ल्वाणी के पास आज सुबह लगभग चार बजे उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना की सूचना पर
थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया जहां से उन्हें एयर एम्बुलेंस से देहरादून भेजा गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top