Uttarakhand DIPR
Gangotri accident

स्नान के दौरान महिला का फिसला पैर, गंगा के तेज बहाव में बहने से हुई मौत

खबर शेयर करें

गंगोत्री। गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान एक महिला श्रद्धालु की पैर फिसलने के बाद नदी में बहने से मौत हो गई। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं रेस्क्यू टीम ने तत्काल महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन वह गंगा के तेज बहाव में बह गई। महिला श्रद्धालु तमिलनाडु की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 7 बजे गंगोत्री धाम के मुख्य स्नान घाट पर एक महिला श्रद्धालु का पैर फिसल गया, जिससे वह गंगा नदी के तेज बहाव में बह गई। मौके पर तैनात सुरक्षा एवं रेस्क्यू कर्मियों ने तत्काल महिला को बचाने का प्रयास किया और गंगा में सुरक्षा के लिए लगाई गई रस्सियों के बावजूद महिला तेज धारा में बहती चली गई। रेस्क्यू टीम ने महिला की ओर लाइफबॉय भी फेंका, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाई।

घटना की सूचना पर अतिरिक्त रेस्क्यू कर्मी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और नदी किनारे दौड़ते हुए महिला की तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर सूर्यकुंड के ऊपर महिला बहती हुई दिखाई दी, जिसके बाद उसे तत्काल नदी से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम ने महिला को बचाने के लिए मौके पर ही सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका। मृतका की पहचान रूपवती (45) पत्नी अन्ना पेटी, निवासी कोयमबेद, मुगंपै नगर, जिला चेन्नई , तमिलनाडु के रूप में हुई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सिविल पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा के तेज बहाव को देखते हुए स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top