Uttarakhand DIPR
Valley of Flowers

पर्यटकों के लिए एक जून से खुल जाएगी फूलों की घाटी

खबर शेयर करें

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को आम पर्यटकों के लिए 1 जून से खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्क प्रशासन ने घाटी के पैदल संपर्क मार्ग सुचारु कर दिया है। पार्क प्रशासन ने इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फूलों की घाटी प्रत्येक वर्ष एक जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। यहां जैव विविधता का खजाना भरा पड़ा है।

वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना कांडपाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 1 जून से घाटी के प्रवेश द्वार को प्रकृति प्रेमियों के लिए खोल दिए जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क कर्मियों द्वारा घाटी की लगातार गश्त कर निगरानी की जा रही है। घाटी में शीतकाल में बर्फबारी से क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों को ठीक किया गया है। बामन धोड और स्यूचंद नाले के अस्थाई पुलियों को तैयार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार फूलों की घाटी की सैर के दौरान पर्यटक घोसा नाले और लेगी नाले में हिमखंड का दीदार भी कर सकेंगे।

समुद्रतल से करीब 12995 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहरों में शामिल किया गया है। इस घाटी में 300 से अधिक प्रजातियों के हिमालयी पुष्प जून मध्य से लेकर अगस्त माह तक खिलते हैं। ऐसे में इन दिनों फूलों की घाटी में विभिन्न प्रजाति के हिमालयी फूल खिलने लगे हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top