Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 05 29 at 19.19.45

राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस में उत्साह, तैयारियां तेज

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा । अल्मोड़ा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी की 4 जून को प्रस्तावित महारैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कार्यक्रम में कुमाऊं भर से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचेंगे।

रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रणनीति तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा ऐतिहासिक साबित होगा।

हरीश रावत ने कहा कि गांधी परिवार का अल्मोड़ा और पूरे कुमाऊं क्षेत्र से पुराना और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रयासों से अल्मोड़ा में विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना हुई और मोहान क्षेत्र में ड्रग फैक्ट्री लगाई गई। वहीं, राजीव गांधी ने गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान की नींव रखकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी।

हरीश रावत ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार हमेशा पहाड़ और यहां के लोगों के हितों के लिए कार्य करता रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top