Uttarakhand DIPR
Accident jpg

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

काशीपुर। जसपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथ सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

रामनगर वन गांव निवासी 23 वर्षीय अनिकेत और उसका 24 वर्षीय साथी रितिक कुमार महुआ खेड़ागंज की एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। बुधवार की देर शाम को  बाइक से महुआ खेड़ा गंज में स्थित बेकर्स सर्कल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही वह काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलिया वाला चौराहे के पास स्थित देवभूमि ढाबा के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। दुर्घटना में अनिकेत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका मित्र रितिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top