Uttarakhand DIPR
death e1663843731651

पत्नी ने पति के सिर पर मारा पत्थर, मौत

खबर शेयर करें

बागेश्वर। कपकोट के किरौली गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर मार दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई। देवर ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43 )और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर मार दिया। इससे धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में तहरीर देकर भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top