– मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की ओर से किया गया था मंचन
अयोध्या। रामजन्म भूमि में उत्तराखंड महिला रामलीला का शुक्रवार को समापन हो गया। महिला रामलीला मंचन में मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की आठ जिलों की महिला लोकलाकरों ने भाग लिया था। रामलीला मंचन में अलग-अलग जिलों की महिला कलाकारों की ओर से रामलीला के पात्रों का शानदार अभिनय किया गया।
अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखण्ड के आठ जिलों की महिला लोक कलाकारों ने राम जन्म भूमि अयोध्या में रामलीला का शानदार मंचन किया। रुद्रप्रयाग के छिनका गांव की लोक गायिका सीमा गुसाई व उनके पति सज्जन सिंह गुसाईं का रामलीला मंचन में विशेष योगदान रहा।
राम जन्म भूमि अयोध्या में पहली बार मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की ओर से रामलीला मंचन किया गया था जिसमें महिला शिष्टमंडल की 50 महिला कलाकारों ने भाग लिया। इस मंचन ने उत्तराखण्ड को एक अलग पहचान दिलाई।


