Uttarakhand DIPR
Dhami

उत्तराखण्ड में 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव

खबर शेयर करें
-22 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

देहरादून। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेश में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को प्रदेश में 22 जनवरी को ड्राइ डे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन होंगे।

राज्य सचिवालय में जिलाधिकारियों से वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे बल्कि इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम बड़े स्तर पर चलाए जाएं।

14 से 22 जनवरी तक सभी जिलों में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख घाटों पर आरती, राम भजन, कलश यात्रा, वॉल पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही कार्यालयों में लाइटिंग और स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top