Uttarakhand DIPR
Accident

पंचाचूली के दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार पर गिरी चट्टान, दो की मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़,धारचूला। धारचूला के दारमा घाटी में पंचाचूली के दर्शन कर वापस लौट रहे पर्यटकों की कार भूस्खलन की चपेट में आने से दो पर्यटकों की मौत हो गई। पर्यटकों की कार में चट्टान गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गर्ई। रेस्क्यू टीम ने तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक एक लोकल जीप चालक चार पर्यटकों को वाहन में बिठाकर धारचूला की तरफ जा जा रहा था। इस बीच रास्ते में अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर जीप के ऊपर आ गिरा जिससे जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गर्इ । दुर्घटना की सूचना पर सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) ने रेस्क्यू कर कार में घायल तीन लोगों को निकाला। बीआरओ कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला पहुंचाया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top