Uttarakhand DIPR
Haz

डेनियल व्हाट हॉज ने मॉ बनने के 23 दिन बाद ही टी20 विश्वकप में लगाया शतक

खबर शेयर करें
टी20 में शतक लगाने वाली सबसे उम्रदराज महिला क्रिकेटर बनी व्हाट हॉज

बर्मिंघम। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट हॉज ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मैच में शतक लगाया। उन्होंने मॉ बनने के 23 दिन बाद ही यह शतकीय पारी खेली है। इसके साथ ही 35 साल और 52 दिन की उम्र में डेनियल व्याट महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाली सबसे उम्रदराज फुल-मेंबर टीम की खिलाड़ी बन गई हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाम था।

डेनियल व्याट हॉज के घर में पिछले महीने ही 20 मई को बेटी का जन्म हुआ है। व्याट लेस्बियन हैं और उन्होंने जॉर्जी वायट-हॉज से 2024 में शादी की थी। डेनियल व्याट हॉट ने शतक बनाने के बाद अपनी बेटी के लिए जश्न मनाया। उन्होंने आखिरी ओवर में चौके से शतक पूरा किया। इसके बाद व्याट ने अपने बैट से बच्चे की तरफ दोनों हाथों में रखा और उसे हिलाते हुए जश्न मनाया। इसे बेबी रॉक सेलिब्रेशन कहा जाता है। वह महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली 7वीं और इंग्लैंड की दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। डैनियल वाइट हॉज ने 62 गेंद पर नाबाद 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें उन्होंने 13 चौके और एक छक्ïका लगाया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top