Uttarakhand DIPR
1 jpg

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संस्थापक बलवंत सिंह चुफाल को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संस्थापक बलवंत सिंह चुफाल के निधन पर उत्थान मंच कार्यकारिणी ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रविवार को सांस्कृतिक उत्थान मंच के प्रांगण में हुई शोकसभा में उनके संघर्षों व योगदान को याद किया। कहा उनके प्रयासों से हल्द्वानी में पर्वतीय समाज व संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिला। इसके बाद दो मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही संस्था के पूर्व कोषाध्यक्ष दामोदर सती के निधन पर भी शोक जताया गया। यहां मंच अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, यूसी जोशी, देवेंद्र तोलिया, त्रिलोक बनौली, कैलाश जोशी, चंद्रशेखर परगाईं, धर्म सिंह, नीरज बगडवाल, यशपाल टम्टा, बृजमोहन बिष्ट, मीमांशा आर्या, जया कर्नाटक, हुकम सिंह कुंवर, रविंद्र नेगी, भुवन जोशी, ज्ञान सिंह, भुवन जोशी, आशीष सांगुड़ी आदि रहे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top