Uttarakhand DIPR
tiger

महिला को घसीटता हुआ घने जंगल में ले गया बाघ, काफी खोजबीन के बाद मिला शव

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल में एक और महिला बाघ का शिकार हो गई। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के अंतर्गत ढेला रेंज के सांवल्दे गांव में बाघ के हमले से महिला की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तेंदुआ महिला को घसीटते हुए जंगल को ले गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से सटे रामनगर क्षेत्र के सांवल्दे गांव की 60 वर्षीय महिला सुखिया पत्ïनी चंदू सिंह साथी महिलाओं के साथ पास के जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ महिला को पकडक़र घने जंगल की ओर घसीटता हुआ ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बाघ महिला को जंगल के भीतर काफी दूर ले जा चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला, उप निदेशक राहुल मिश्रा सहित वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद वनकर्मियों ने महिला का शव जंगल के अंदर से बरामद किया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top