Uttarakhand DIPR
Joshimath fire

जोशीमठ में सेना शिविर के अंदर दुकान में लगी भीषण आग

खबर शेयर करें

देहरादून। जोशीमठ के औली रोड पर स्थित एक सेना शिविर के अंदर एक दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इमारत से घना धुआं उठता दिखते ही आपातकालीन दल आग पर काबू पाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे।मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आग करीब 2 बजे कैंप स्टोर में लगी। कहा जा रहा है कि यह आगे एक स्पार्क के कारण लगी और फिर तेजी से फैल गई। मौके पर 100 से अधिक जवान आग बुझाने में जुट हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दमकल गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किया गया। सेना के जवान स्वयं ही प्रारंभिक दमकल अभियान चलाते नजर आए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इनमें पानी के टैंकर और मैनुअल उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना पर पूर्ण नियंत्रण कायम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक पहाड़ी इलाके में चल रही तेज हवा आग बुझाने के काम में सबसे बड़ी बाधा बन रही है। हवा के तेज झोंके आग को स्टोर के अन्य हिस्सों की ओर धकेल रहे हैं, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद सेना की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top