Uttarakhand DIPR
forest fire e1649734636240

जंगल की आग हुई विकराल, वायु सेना की मदद ले सकती है सरकार

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। उत्तराखंड में जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। आग पर नियंत्रण के लिए वायु सेना के हेलीकाप्टरों की भी मदद ली जा सकती है। इसके साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के शासन ने निर्देश दिए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन के अनुसार यदि आग नियंत्रण से बाहर होती है तो इसके लिए वायु सेना की मदद लेने समेत सभी विकल्प खुले रखे गए हैं। तापमान में उछाल के साथ ही प्रदेश में जंगलों में आग की घटनाएं भी निरंतर बढ़ रही है। पिछले 12 घंटों के दौरान विभिन्न स्थानों पर 88 घटनाएं हुई, जिनमें 142 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top