Uttarakhand DIPR
Guldar

महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग ने किया ढेर

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। जखोली के मखेत गांव में महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया है। मंगलवार देर शाम महिला अपने घर के समीप बगीचे में काम कर रही थी, तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली थी।

मालूम हो कि मखेत गांव की अपने घर के पास खेत में काम कर रही थी तभी गुलदार ने उसकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया था और घसीटते हुए झाडिय़ों में ले गया था। करीब 7:30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो उसने मां को आवाज लगाई कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से मॉ के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी।े वह खेत पर पहुंचा तो देखा कि खेत में खून बिखरा पड़ा था। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाडिय़ों में मिला था।

यही नहीं 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था। आए दिन गुलदार के जानलेवा हमले से गांव के लोग दहशत में थे और वन विभाग के प्रति उनका गुस्सा था कि वन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top