Uttarakhand DIPR
raining

उत्तराखंड में मानसून कब दस्तक दे रहा है जानिए

खबर शेयर करें

देहरादून। पिछले तीन दिन से गर्मी से परेशान लोगों कोे बुधवार को बादल छाने और कुछ जगहों पर बूंदाबादी राहत मिली। इससे पहले 11 जून यानी बुधवार को को मानसून के दस्तक देने की भी उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, फिलहाल मॉनसून के आगामी 72 घंटे में पहुंचने की उम्मीद है।

उत्तराखंड मौसम विभाग की मानें तो अभी फिलहाल कुमाऊं मंडल में ही बारिश को लेकर ज्यादा संभावना नजर आ रही है। इसमें पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जैसे जिलों में तेज बारिश की भी उम्मीद लगाई गई है। आज 11 मई को कुमाऊं के इन जिलों के अलावा गढ़वाल में चमोली जिले में भी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 12 मई को कुमाऊं के अधिकतर जिलों में तेज बारिश का अलर्ट रहेगा, गढ़वाल में चमोली जिले में भी तेज बारिश देखने को मिल सकती है, इसके बाद 13 और 14 जून में भी लगातार बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

पूर्व में यह माना जा रहा था कि सामान्य समय से करीब करीब छह दिन पहले 11 मई तक मानसून उत्तराखंड में भी दाखिल हो जाएगा, लेकिन अब मौसम वैज्ञानिक आने वाले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून नहीं पहुंचने की उम्मीद लगा रहे हैं, यानी अब प्रदेश में 15 जून या इसके बाद ही मानसून पहुंच पाएगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top