Uttarakhand DIPR
dead dog

दादा और पोते के बीच कुत्ता बाहर बांधने को लेकर विवाद में कुत्ते की चली गयी जान

खबर शेयर करें

Report ring desk

रामनगर। रामनगगर के कालाढूंगी क्षेत्र के गैबुआ में एक फार्म हाउस में दादा पोतो के बीच कुत्ते को बाहर बांधने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद कुत्ते की मौत हो गई। बताया जाता है कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस फार्म हाउस में पहुंची थी मगर वहां गोली चलने के निशान नहीं मिले।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह गैबुआ स्थित एक फार्म हाउस में दादा ने अपने पोते से कुत्ते को बाहर बांघने को कहा लेकिन पोते ने मना कर दिया इसी बात में दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

दादा ने बताया कि पोते उनसे गालीगलौच करने लग गया । विवाद इतना बढ़ गया कि दादा ने पुलिस को फोन पर सूचना दे दी । पुलिस के मौके पर पुहंचने तक पोता फार्म हाउस से चला गया । दोनों के बीच विवाद के दौरान कुत्ते की मौत हो गई। बताया जा रहा है कुत्ता कुछ दिनं से बीमार था ।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top