Report ring desk
खटीमा। पीलीभीत रोड एसडीओ कार्यालय के पास अज्ञात वाहन स्कूटी सवार पिता पुत्र को कुचल दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
शुक्रवार देर शाम वार्ड संख्या 13 निवासी भीम सिंह चैहान (42) वर्षीय पुत्र स्व मोहन सिंह स्कूटी से अपने बेटे वीर सिंह(12) के साथ घर जा रहे थे। एसडीओ कार्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पिता पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने भीम सिंह चैहान को मृत घोषित कर दिया और विक्रम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया। भीम सिंह चैहान मूूल रूप से अल्मोड़ा के चगेठी गांव के रहने वाले थे। भीम सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।