Uttarakhand DIPR
accident

भैया दूज का त्यौहार मनाकर लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। भनोली तहसील में सड़क दुर्घटना में कार सवार दंपती की मौत हो गई। हादसा ध्याड़ी – भनोली लिंक रोड पर कालागढ़ बैंड के पास हुआ। दंपति भैया दूज का त्यौहार मनाकर घर लौट रहे थे।

भनोली तहसील के भैसाड़ी गांव निवासी जीवन सिंह (35) सोमवार को भैया दूज पर पत्नी गीता देवी (31) के साथ सिमलखेत क्षेत्र स्थित ससुराल गये थे। देर शाम दंपति वापस लौट रहे थे। ध्याड़ी से पहले भनोली लिंक रोड पर कालागढ़ बैंड के पास जीवन कार पर से नियंत्रण खो बैठे। कार करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दंपती को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया। रात करीब साढ़े दस बजे गीता देवी बेहोशी की हालत में मिली। उसे इलाज के लिए सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। जबकि जीवन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top