Uttarakhand DIPR
School

खाई में गिरी बच्चों को स्कूल पहुंचा रही बस, बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण बचाने दौड़ पड़े

खबर शेयर करें

Report ring Desk

उत्तरकाशी। बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रही यूटिलिटी बस पलटकर खाई में गिर गई। बस के गिरते ही उसमें बैठे बच्चों की चीख-पुकार मच गई। बस में बैठे कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास के पास सोमवार सुबह यूटिलिटी वाहन अचानक पलटकर 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। यूटिलिटी बस बच्चों को छोडऩे स्कूल की ओर जा रही थी। बस में 15-16 बच्चे सवार थे। अचानक हुए हादसे से घबराकर बच्चों की चीख पुकार सुनते ही ग्रामीण बस में बैठे बच्चों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। तत्काल आपातकालीन 108 सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया। कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के बताए जा रहे हैंं। हादसे के बाद बच्चे काफी डरे और सहमे हुए हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top