Report ring desk
देहरादून। जाखन क्षेत्र के एक लॉज में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव दीवान बॉक्स में सड़ा गला हुआ मिला। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
गुरुवार सुबह पुलिस को जाखन क्षेत्र में एक महिला की हत्या की खबर मिली। महिला का शव करीब दो से ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि महिला का पति जनवरी में उसे छोड़कर अपने घर बंगाल चला गया था। जोकि अभी तक नहीं लौटा।

महिला यहां लॉज में एक किराये के कमरे में पति के साथ रहती थी। जोकि जनवरी में उसे छोड़कर बंगाल चला गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

