किसान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
Report ring Desk देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार में अतिवृष्टि से हुए जल भराव के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है।















