Uttrakhand cm

किसान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार में अतिवृष्टि से हुए जल भराव के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अभी कुछ लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनको जल्द मुआवजा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार को भी अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए पत्र भेजा जा रहा है। केन्द्र सरकार की टीम द्वारा भी राज्य में हुए नुकसान का प्रारम्भिक तौर पर आकलन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य में मिलेट मिशन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जैविक खेती को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव विजय कुमार यादव, दीपेन्द्र चौधरी, किसान यूनियन प्रतिनिधिमण्डल के पवन त्यागी, अजब सिंह, संदीप चौहान, विकेश वालियान, तालिब हसन एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top