Uttarakhand DIPR
dhami

तीन दिवसीय दौरे पर सीएम धामी पहुंचे दिल्ली

खबर शेयर करें

Report ring Desk
नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री धामी रविवार को नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे। शनिवार को सीएम आजादी केअमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री धामी के साथ मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम व अन्य अधिकारियों की टीम भी दिल्ली में है। सीएम धामी सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में वे राज्य की सड़क अवस्थापना, टनल एवं रोपवे परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा करेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top