suicide

आनलाइन परीक्षा छूटने पर छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Report ring desk

बरेली। परीक्षा छूटने पर 11वीं के छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्र की आनलाइन परीक्षा चल रही थी। उसका एक पेपर छूट गया था। इसके बाद से छात्र परेशान था।

घटना सुभाष नगर के राजीव काॅलोनी की है। मुकेश कश्यप का बेटा मनीक 11वीं का छात्र था। वह रामगंगा चैकी के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार उसकी आनलाइन परीक्षा चल रही थी। इसमें उसका एक पेपर छूट गया था। सोमवार शाम वह अपने छोटे भाई अन्नयन के साथ कार्टून देखकर सोने के लिए चला गया। सुबह आठ बजे के करीब गोली चलने की आवाज आयी।

परिजनों ने समझा कि ट्रांसफार्मर से आवाज आयी होगी। मां पूनम बेटे को जगाने के लिए  दरवाजा खोलने लगी तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर मनीक ने दरवाजा नहीं खोला, परिजन इसे तोड़कर कमरे में गये तो हैरान रह गये। मनीक ने सिर पर गोली मारी थी। परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल में ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top