Uttarakhand DIPR
betalghat

बेतालघाट फायरिंग मामले में थानाध्यक्ष निलम्बित

खबर शेयर करें

नैनीताल। बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरन हुई फायरिंग के मामले में निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष बेतालघाट को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली के विरुद्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन ने की है।

मालूम हो कि 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले फायरिंग में एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई थी, गोली लगने से वह घायल हो गया था। घायल ग्रामीण को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top