Uttarakhand DIPR
Report Ring
seva bharati

सेवा भारती ने मताधिकार के लिए चलाया जागरूकता अभियान

नई दिल्ली। सामाजिक संस्था सेवा भारती ने समाज की वंचित, उपेक्षित व पीडि़त वर्ग की महिलाओं में मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने के लिए अपने प्रकल्प ‘उत्कर्ष’ के माध्यम से मतदान के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत सेवा भारती ने राष्ट्रहित में सौ फीसदी मतदान के लिए दिल्ली के जीबी रोड स्थित कोठों की महिलाओं को मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रोत्साहित किया। यह अभियान समाज में वंचित उपेक्षित महिलाओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने व लोकतंत्र के महापर्व में उनकी बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

सेवा भारती दिल्ली के महामंत्री सुशील गुप्ता ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य समाज की वंचित, उपेक्षित व पीडि़त बहनों को मतदान के अधिकार व महत्व की जानकारी देना है। हम उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने के लिए प्रयासरत हैं। जिससे वे सक्रिय नागरिक के रूप में लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। सामाजिक सदभाव एवं समरसता के माध्यम से समाज के इस वंचित वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।

जीबी रोड देह व्यापार के लिए सदियों से एक नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता है। परन्तु कोरोना काल में जब देह व्यापार करने वाली महिलायें जीवन यापन सहित अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करने लगी तब सेवा भारती ने ही उनकी सुध ली और तब से आज तक सेवा भारती इन महिलाओं के कल्याण व पुनर्वास हेतु प्रतिबद्ध है।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top