Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 05 09 at 12.07.22 jpeg

टैंकर की चपेट में आकर दो छात्राओं की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

टनकपुर । सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क पर टैंकर की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत हो गई। उन्होंने डामरीकरण कार्य में लगे ट्रैक्टर-टैंकर चालक से लिफ्ट ली थी। छात्राओं की मौत से गांव में शोक की लहर है।

ग्राम पंचायत बुड़म के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलियाबांज की दसवीं की छात्रा अनीता ( 16 )पुत्री कुशल सिंह और कविता( 16 )पुत्री हरीश सिंह स्कूल की छुट्टी के बाद अन्य छात्राओं के साथ घर को पैदल लौट रही थीं। इस दौरान वहां से गुजर रहे टैक्टर-टैंकर चालक से छात्राओं ने लिफ्ट ली। चालक ने ट्रैक्टर रोका और छह छात्राएं उस पर सवार हो गईं। बताया जा रहा है कि गांव से करीब एक किमी पहले ढलान पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। ब्रेक लगाने पर झटका लगा जिससे अनीता व कविता छिटककर गिर गईं और पीछे लगे पानी के टैंकर के टायर की चपेट में आ गईं। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top