Uttarakhand DIPR
school jpg

माध्यमिक विद्यालयों में की जाएगी 1000 गेस्ट टीचरों की भर्ती

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में एक हजार गेस्ट टीचरों की भर्ती की जाएगी। यह नियुक्तियां एलटी और प्रवक्ता कैडर के विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के पदों पर की जाएंगी। सभी नियुक्तियां पर्वतीय इलाकों के दुर्गम क्षेत्रों में की जाएंगी। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इसके निर्देश दिए हैं।

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की कमी को दूर करने के उपायों पर चर्चा की। रावत ने कहा कि पूर्व में कैबिनेट राज्य में 5200 गेस्ट टीचरों की नियुक्ति का प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है। इस समय राज्य में 4200 गेस्ट टीचर काम कर रहे हैं। अब एक हजार और पदों पर भर्ती की जाएगी।

बैठक में अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरु, एमएम सेमवाल, निदेशक एससीईआरटी वंदना गब्र्याल, निदेशक महावीर सिंह बिष्ट, एपीडी समग्र शिक्षा अभियान डॉ. मुकुल सती व विकास श्रीवास्तव मौजूद थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top