Uttarakhand DIPR
Roadways

रोडवेज का सफर हुआ महंगा, इन मार्गों पर बढ़ा किराया

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। उत्‍तराखंड की जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। हालांकि इसका असर केवल मैदानी मार्गों पर पड़ेगा। पर्वतीय मार्गों पर किराया नहीं बढ़ाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क में एक अप्रैल से हुई 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब उत्तराखंड रोडवेज ने बसों के किराये में वृद्धि कर दी है। यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी।

पर्वतीय मार्गों की बसों का इस पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन गढ़वाल से कुमाऊं जाने वाली बसों में टोल के कारण किराया ज्यादा देना होगा। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि किराये में पांच रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

किराये की वृद्धि दिल्ली, जयपुर, मेरठ, सहारनपुर, पानीपत, आगरा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, कानपुर समेत रुड़की, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नैनीताल और हल्द्वानी आदि मार्ग पर हुई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top