Uttarakhand DIPR
Kedarnath cave

केदारनाथ की जिस गुफा में पीएम ने लगाया था ध्यान, उसका किराया हुआ दोगुना

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। केदारनाथ यात्रा को लेकर इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि धाम में स्थित ध्यान गुफा की कपाट खुलने से लगभग एक माह पूर्व ही जून तक के लिए आनलाइन बुकिंग हो चुकी है। गढ़वाल मंडल विकास निगम जीएमवीएन ने बढ़ती मांग को देखते हुए इस यात्रा सीजन के लिए गुफा का किराया बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।

निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गढ़वाल सुदर्शन सिंह खत्री ने बताया कि पूर्व में ध्यान गुफा का किराया 1500 रुपये था, जो अब 3000 रुपये हो गया है। इसमें टैक्स अतिरिक्त है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खोले जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ की पहाड़ि‍यों पर स्थित प्राकृतिक गुफाओं को ध्यान गुफा के रूप में तैयार किया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top