Uttarakhand DIPR
covid19

18 साल से ज्यादा उम्र के लोग लगा सकेंगे बूस्टर डोज, क्या होगी इसकी कीमत, जानने के लिए पढि़ए यह खबर

खबर शेयर करें

Report ring Desk

नई दिल्ली। सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी दे दी है। यह बूस्टर डोज प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर 10 अप्रैल से लगनी शुरू हो जाएगी। वैक्सीन की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड की कीमत को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 600 रुपये हो सकती है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है कि कोविशील्ड बूस्टर खुराक की कीमत 600 रुपए होगी। इंडिया टुडे ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोविशील्ड की बूस्टर खुराक की कीमत 600 रुपये प्लस टैक्स रखी जाएगी। केंद्र ने पहले घोषणा की थी कि निजी अस्पतालों में 10 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड-19 बूस्टर खुराक उपलब्ध होगी। 18 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिक 10 अप्रैल से प्राइवेट सेंटर में खुराक लगवा सकेंगे जिन नागरिकों को टीके की दूसरी खुराक लगे 9 महीने हो चुके है वे इस डोज को लगा सकेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top