Uttarakhand DIPR
petrol

फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, पेट्रोल 87 और डीजल 91 पैसा महंगा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। दरअसल तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये (87 पैसे) और डीजल में 0.91 रुपये (91 पैसे) की वृद्धि की गई है। इससे पहले 3.3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। बीते शुक्रवार यानी 15 मई को ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे।

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 87 पैसे बढक़र 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल 91 पैसे महंगा होकर 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों और इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल में ये बढ़ोतरी ग्लोबल टेंशन का सीधा असर है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते गतिरोध और ‘हॉर्मुज़ स्ट्रैट’ से सप्लाई रुकने की आशंका के चलते इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। महंग क्रूड की वजह से भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों को रोजाना भारी घाटा हो रहा था। पिछले हफ्ते 3 रुपये की बढ़ोतरी से उनके घाटे में करीब 25 प्रतिशत की कमी तो आई है, लेकिन लागत और बिक्री मूल्य का अंतर अब भी बड़ा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top